दिव्यांग बच्चों निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु हुआ जिला स्तरीय जांच शिविरों का आयोजन


राही/रायबरेली। संसाधन केंद्र रही में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग रायबरेली की समेंकित शिक्षा इकाई के द्वारा एलिमको कानपुर के सहयोग से जनपद के  विभिन्न विकास खण्डों के दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क सहायक उपकरण व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, कैलिपर, कान की मशीन, ब्रेल किट प्रदान करने हेतु मेजरमेंट शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न विकास क्षेत्रों के मूक बधिर, दृष्टि बाधित, अस्थि विकलांग, प्रमस्तिष्कीय पक्षाघात आदि विकलांगता से ग्रसित बच्चों ने प्रतिभाग किया । यहां इन बच्चों की विशेषज्ञों की टीम के द्वारा उपकरण प्रदान करने हेतु जांच की गई तथा उनको काउंसलिंग की गई। 

 शिविर मे श्रवण बाधित मानसिक मन्दता लोकोमोटर बच्चों सहित कुल 235 दिव्यांग बच्चों की जांच की गई जिन्हें उपकरण प्रदान करने हेतु चिन्हित किया गया।

   कार्यक्रम में अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी राही ने की। उन्होंने सभी विशेष शिक्षकों के विशेष प्रयासों के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा विशेष शिक्षक बड़ी तन्मयता से प्रदेश के प्रत्येक जनपद में दिव्यांग बच्चों को न सिर्फ शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त करें प्रदान करते हैं बल्कि समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए इन विशेष शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। शिक्षक समाज की नकारात्मक सोच का प्रतिकार करते हैं और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए दिव्यांगों को समाज में सम्मान पूर्वक जीने का अवसर प्रदान करते हैं।

विशेषज्ञों की टीम में एलिमको की तरफ से अताउर्रहमान पी एन ओ, अशोक प्रताप सिंह ऑडियोलॉजिस्ट अवनीश कुमार यादव पी एन्ड ओ, प्रशांत कुमार टेक्नीशियन के रूप में उपस्थित रहे।

   शिविर का व्यवस्थापन राजेश कुमार शुक्ला, नरेश कुमार सक्सेना, मल्लिका सक्सेना ने किया। शिविर का संचालन विशेष शिक्षक बृजेश यादव अजय कुमार अभय प्रकाश श्रीवास्तव, अनूप मौर्य जितेंद्र कुमार नवीन कुमार पांडे आशा मिश्रा ने किया। शिविर को सफल बनाने में भूपेंद्र सिंह, अर्चना तिवारी, मीना वर्मा मधे सिंह अभिलाषा श्रीवास्तव निर्मल तिवारी, सीता बाजपेयी, रकेश सिंह, महेश मोदनवाल शिवनन्दन, चंद्रमोहन, राजकुमार, अभिषेक श्रीवास्तव पवन कुमार ने विशेष सहयोग दिया।

रिपोर्ट- देवेन्द्र कोरी

      


   

Post a Comment

Previous Post Next Post