ईंट भट्टों पर श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने ईंट भट्ठा संचालकों के साथ की गई बैठक।


 अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल द्वारा प्रोजेक्ट सर्वोदय के अंतर्गत जनपद के ईंट भट्टा सेवायोजकों के साथ बैठक की गई। जिसमें उन्हें अपने ईंट भट्ठे पर श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए भट्टों पर शेड युक्त कक्ष की व्यवस्था करने हेतु प्रेरित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भट्ठा संचालकों को अवगत कराया गया कि ईंट भट्टा सीजनल वर्क होता है जहां पर प्रवासी श्रमिक अपने परिवार  व बच्चों के साथ रहते हैं और कार्य करते हैं। भट्टा सेवायोजक अपने भटठे पर सुविधा अनुसार कक्ष की उपलब्धता करवाएं। 

बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से बच्चों के पढ़ने के संबंध में व्यवस्था की जाएगी। श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए व्यवस्था करना चैरिटी का कार्य है। ईट भट्टा सेवायोजको की यह सामाजिक जिम्मेदारी है। भट्ठा संचालकों द्वारा भी सहयोग का आश्वासन दिया गया है।

 मीटिंग में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, सहायक श्रमायुक्त, उपायुक्त जीएसटी, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ईट भट्ठा एसोसिएशन अमेठी के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, महामंत्री चंद्रकेश सिंह और अन्य भट्ठा संचालकों द्वारा मीटिंग में प्रतिभाग किया गया और अपने विचार व्यक्त किए गए।



Post a Comment

Previous Post Next Post