एन एस सी ए ने किया रायबरेली प्रीमियर लीग का पांचवा संस्करण अपने नाम, जीती खिताबी जंग

   रायबरेली! स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला एल आर थंडर व एन एस सी ए के बीच खेला गया, जिसमें एल आर थंडर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अनुराग सिंह के 34 रनों की बदौलत 9 विकेट खो कर 127 रनों का लक्ष्य खड़ा किया एन एस सी ए की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद उमर और दिव्यांश पांडेय ने 3- 3 विकेट हासिल किए जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एन एस सी ए ने रोमांचक मुकाबले में विकाश कुमार ने 52 रन v अभिषेक तिवारी के 45 रनों की बदौलत 6 विकेट की शानदार जीत हासिल कर के खिताब पर कब्जा किया। 



इस फाइनल में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करने के लिए अभिषेक तिवारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ मनीष चौहान व डॉ बृजेश सिंह ने किया। नगरपालिका के तत्वाधान में स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग के पांचवें संस्करण में विजेता टीम एन एस सी ए को 51,000/रुपए व ट्रॉफी बैग्स प्लैनेट की ओर से मोहम्मद तफसीर ने

उप विजेता टीम एल आर थंडर को 41,000/रुपए व ट्रॉफी आरुषि एंटरप्राइजेज की ओर से दीपक चौधरी जी ने, उप विजेता टीम को विशेष पुरस्कार गीजर मरीनर्स स्पोर्ट्स क्लब की ओर श्री जय नारायण सिंह जी ने, बेस्ट बैट्समैन का खिताब विकाश कुमार को गणेश एप्लायंस की ओर से रेफ्रिजरेटर प्रभाकर गुप्ता जी ने, बेस्ट बॉलर का खिताब आशीष त्रिपाठी को वाशिंग मशीन ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला जी ने, मैन ऑफ द सीरीज का खिताब प्रियांशु यादव को एल ई डी टीवी एक्यूब कैफे और श्यामू ढाबा की ओर से आशीष सरोज ने व विजेता टीम के ओनर को मोटर साइकिल फाइनल के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री राम लाल अकेला जी ने भेंट की। 


 इस टूर्नामेंट के सभी खिलाड़ियों को जर्सी स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री शत्रोहन सोनकर व अधिशाषी अधिकारी श्री स्वर्ण सिंह जी की ओर से प्रदान किया गया। इस अवसर पर यूथ क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष श्री अनुभव कक्कड़ व यूथ क्रिकेट अकादमी के सचिव श्री सिविल रावत व आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री सरवर अहमद, श्री रमित बराट, श्री अवनीत चौधरी, श्री साजिद जाफरी, श्री अभिषेक शुक्ला, श्री रूपेश आनंद ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों व भरी संख्या में मौजूद दर्शकों का अभिवादन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post