हिंदी मासिक पत्रिका इंडियन स्पीड अंक का विमोचन उपनिदेशक सूचना से0नि 0 प्रमोद कुमार द्वारा किया गया।


 

लखनऊ! आगामी 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ की समुचित आवश्यक तैयारी पूर्ण की जा रही है।

 पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन आदि की व्यवस्था उच्च कोर्ट की रहेगी। 40- 50 दिन की अवधि में लगने वाले महाकुंभ में देश-विदेश के करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की अनुमान है।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को समय रहते बेहतर प्रबंध, सुरक्षा व्यवस्था आदि समय रहते पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए हैं। 

महाकुंभ के स्वास्थ्य महकमा भी पूरी तरह से तैयार है जिसकी तैयारी पूर्ण करने के निर्देश डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक द्वारा निरंतर दी जा रही है। मीडिया तंत्र को पूर्ण रूप से सुव्यवस्थित तैयारी प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद, निदेशक सूचना शिशिर, एडी अंशुमान राम त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार गुप्ता आदि द्वारा पूर्ण किया जा रहा है, मीडिया में प्रदेश के साथ-साथ देश विदेश की बड़ी संख्या में पत्रकारों मीडिया कर्मियों का आवागमन रहन-सहन रहता है।

किसी भी प्रकार की कमी ना रहे तैयारी व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त रहे। कर्मचारियों की एक खेप सूचना विभाग द्वारा महाकुंभ स्थल पर रवाना कर दी गई है।इसमें बड़ी संख्या में सेवानिवृत कर्मियों की भी सेवा ली जा रही है। भव्य नव्य और दिव्य महाकुंभ प्रयागराज तैयार पर विशेष जानकारियां से लवालव हिंदी मासिक पत्रिका इंडियन स्पीड अंक का विमोचन ओसीआर बिल्डिंग के प्रांगण में उपनिदेशक सूचना से0नि 0 प्रमोद कुमार,पत्रिका के संपादक संदीप कुमार आदि द्वारा किया जा रहा है। पत्रिका में नूतन वर्ष 2025 का सुंदर कैलेंडर के साथ कई ज्ञानवर्धक जानकारियां भी है।

 पत्रिका में भव्य, नव्य दिव्य महाकुंभ की विस्तार से जानकारी की गई है। महाकुंभ की शुरुआत पौष पूर्णिमा स्नान के साथ होती है। जो कि 13 जनवरी 2025 को है। वही महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को अंतिम स्नान के साथ महाकुंभ पर्व का समापन होगा।

 14 जनवरी मकर संक्रांति, 29 जनवरी मौनी अमावस्या, 3 फरवरी बसंत पंचमी, 12 फरवरी माघ पूर्णिमा तथा 26 फरवरी 2025 महाशिवरात्रि को शाही स्नान की तिथियां निर्धारित हैं, प्रत्येक 12 वर्ष में आयोजित महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी 2025 से समाप्ति 26 फरवरी तक श्रद्धालुओं के स्वागत व सुविधा के लिए यूपी के योगी जी सरकार व वरिष्ठ अधिकारी मनोयोग से जुटी है। केंद्र सरकार का भी पूरा सहयोग समर्थन मिला हुआ है।

रिपोर्ट भारती 

Post a Comment

Previous Post Next Post