विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


रायबरेली ! विश्व एड्स दिवस पर जिला चिकित्सालय सायबरेली सीएचओ हाल में जिला क्षयरोग अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय रायबरेली की अध्यक्षता में संगोष्ठी एवं एचआईवी जागरूगता अभियान एवं हस्ताक्षर सम्पन्न कराया गया 


डा० प्रदीप अग्रवाल ने एचआईवी एड्स के विषय में आये हुए लोगों को जागरूक किया। डा० अनुपम सिंह जिला क्षयरोग अधिकारी रायबरेली ने इस वर्ष की थीम TAKE THE RIGHT PATH के विषय में बताया। 


जिला कारागार मैं अनिरुद्ध कैदियों को एचआईवी एड्स के विषय में जागरूक किया गया जिसके तहत पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता जूनियर विंग कम्पोजिट विद्यालय कलन्दरपुर राही रायबरेली में इन्चार्ज राधिका देवी व वरिष्ठ अध्यापिका वन्दना श्रीवास्वत की निगरानी में करायी गयी जिसमें आदित्य कुमार प्रथम, संजना गुप्ता द्वितीय, आरती तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 सीनियर विंग में न्यू स्टैन्डर्ड कालेज आफ हायर एजूकेशन सलेथू महराजगंज के प्राचार्य प्रो० डा० अनिल कुमार की निगरानी में करायी गयी जिसमें प्रथम स्थान में उमें एएनएम, फजेहा खान, युसरा मुमताज द्वितीय स्थान में मोनिका, महिमा तिवारी, रूबी, रूचि वर्मा शिवांगी तथा तृतीय स्थान अर्पिता. सेजल, रचना कुमारी को मोमेंटो प्रदान किया गया है।



 उक्त कार्यक्रम में डा० आर०के० तिवारी, पुष्पा सिंह, शशि सिंह, डीएस अस्थाना, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री आशीष कुमार फार्मासिस्ट श्री मनीश श्रीवास्तव, श्री अभय मिश्रा, श्री अतुल कुमार, अमित श्रीवास्तव के०के० श्रीवास्तव एवं एआरटी सेटर एवं सीएसीसी आईईसीटीसी, एसटीआई के कर्मचारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- भारती 


Post a Comment

Previous Post Next Post