कृषि उपनिदेशक ग्राम विकास अनूप कोरी , अति उपयोगी प्रशिक्षण है विद्युत सखी-अनूप, आचार्य


रायबरेली/जिला !  क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत आयोजित किया जा रहा विद्युत सखी प्रशिक्षण अति महत्वपूर्ण सिद्ध हो रहा है।यह बात संस्थान के आचार्य अनूप कुमार द्वारा आज दिनांक १९-१२-२४ को समाप्त हुए प्रशिक्षण सत्र के दौरान कही।

 क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान रायबरेली पर दिनांक ०२-१२-२४ से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत विद्युत सखी एवं फूड एंड न्यूट्रीशन हेल्थ वाश प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित है। विद्युत सखी प्रशिक्षण प्राप्त सखियां विद्युत उपभोक्ताओं को बिल जमा संबंधी समस्याओं से निजात दिलांएगी एवं राजस्व वसूली में सरकार की मदद करेंगी तथा विद्युत उपभोक्ताओं को भी बिल भुगतान में घर-घर जाकर उन्हें सहयोग करेंगी।

  इन विद्युत शक्तियों को बिजली विभाग की तरफ से मेहनत आना भी मिलेगा जिसके कारण विद्युत शक्तियों में स्वरोजगार प्राप्त हो जाने के कारण उनमें स्वाभिमान और स्वावलंबन की भावना जागृत होगी तथा ग्रामीण क्षेत्र के विकास में एक अच्छी भागीदारी निभाएंगी।

 क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान रायबरेली पर आज तक विद्युत सखियों के 11 प्रशिक्षण सत्र आयोजित हो चुके हैं जिसमें 325 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिलाया जा चुका है इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद रायबरेली की समस्त विद्युत सखियों को प्रशिक्षण दिलाया जा चुका है इस प्रशिक्षण के सत्र प्रभारी  शैलेंद्र सिंह वरिष्ठ प्रशिक्षक द्वारा समस्त प्रतिभागियों के साथ उत्तम सामंजस्य स्थापित करते हुए प्रशिक्षण संपन्न कराया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम में शासन स्तर से विभिन्न डीआरपी एस आर पी संबंधित जनपद के बीच एम एम आदि द्वारा संस्थान पर उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का प्रशिक्षण संपन्न कराया गया है।

      इसी तरह से जनपद अमेठी का भी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान रायबरेली पर ही चल रहा है जिसके सत्र प्रभारी प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार हैं। तथा समस्त प्रतिभागी गण संस्थान पर उपस्थित रहकर आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं यह प्रशिक्षण सत्र दो दिवसीय होते हैं तथा संस्थान पर ही होते हैं इसके साथ ही साथ संस्थान पर फूड एंड न्यूट्रिशन हेल्थ वॉश संबंधी प्रशिक्षण भी संचालित हैं 

जिसके सत्य प्रभारी वरिष्ठ इंजीनियर सत्येंद्र सिंह राणा एवं शैलेंद्र सिंह गौर हैं इनकी कुशल देखभाल में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित हो रहा है यह कार्यक्रम पूर्णतः आवासीय और तीन दिवसीय है इसमें अब तक दो सत्र और 67 प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं इसके अतिरिक्त संस्थान पर लगातार विलेज ऑर्गेनाइजेशन एवं बुक्कीपिंग संबंधित प्रशिक्षण भी संचालित किया जा रहे हैं 

 यह प्रशिक्षण सत्र सात दिवसीय एवं पूर्णतः आवासीय होते हैं। उक्त समस्त प्रशिक्षण कार्यक्रम संबंध जनपद के मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं उपयुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण राज्य आजीविका मिशन के सहयोग से मिशन निदेशक लखनऊ एवं महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान बक्शी का तालाब लखनऊ के निर्देशन में संचालित हैं।

रिपोर्ट भारती 

Post a Comment

Previous Post Next Post