रायबरेली! आरबीएस के तथा अनुष्का फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान से संचालित क्लब फुट क्लिनिक जो एसबीआई फाउंडेशन द्वारा वित्त पोषित है उसमें क्लब फुट के 9 बच्चों का सफलतापूर्वक tenotomy (ऑपरेशन) किया गया । जिसमें आरबीएसके सलोन से चार बच्चे, डलमऊ आरबीएसके से एक बच्चा ,आरबीएसके राही से तीन बच्चा ,आरबीएसके नसीराबाद से एक बच्चा तथा आरबीएसके सतओ से एक बच्चा रहा ।
अनुष्का फाउंडेशन में अभी तक क्लब फुट के लग भग 300 बच्चों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया है अभी तक इस वित्तीय वर्ष में 55 बच्चों का इलाज आ आरबीएसके टीम के माध्यम से जिला अस्पताल में कराया गया है।
क्लब फुट क्लिनिक प्रत्येक बुधवार रायबरेली जिला चिकित्सालय राणा बेनी माधव में 9:00 बजे से 2:00 बजे तक संचालित होती है यदि आपको क्लब फुट का कोई भी बच्चा मिलता है तो 7304955056। पर संपर्क कर सकते है।
रिपोर्ट- भारती


