उपजिलाधिकारी पंकज कुमार ने विद्युत उपकेंद्र मुसाफिरखाना का किया औचक निरीक्षण


  मुसाफिरखाना। उपजिलाधिकारी पंकज कुमार ने विद्युत उपकेंद्र मुसाफिरखाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति और उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने एसडीओ से एकमुश्त समाधान योजना (OTS) की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने बकाया बिलों के निपटारे की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और उपभोक्ताओं को किसी भी असुविधा से बचाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, उन्होंने विद्युत उपकेंद्र में उपकरणों की स्थिति, ट्रांसफार्मरों की क्षमता, लोड प्रबंधन और फॉल्ट निस्तारण प्रक्रिया की भी जांच की। उपजिलाधिकारी ने बिजली आपूर्ति में अनावश्यक कटौती से बचने और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ, जेई, लाइनमैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गंगेश पाठक

Post a Comment

Previous Post Next Post