सलोन. रायबरेली प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं के स्वास्थ्य शिक्षा एवं सुरक्षा हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। जिसके तहत सलोन क्षेत्र के एएनएम केंद्र सूची में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत बेटी जन्मोत्सव का आयोजन महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पहुंची तहसीलदार दीपिका सिंह द्वारा महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई । नायब तहसीलदार अंकुर यादव ने बालिकाओं को कुपोषण से बचने के लिए मां के द्वारा पोषक तत्वों को दिए जाने के बारे में जानकारी दी गई।
0 से 6 माह की 30 कन्याओं के साथ केक काटकर मनाया गया कन्या जन्मोत्सव और दिया गया बेबी किट।
जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा ने कहा कि बेटियों के लिए भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रहे हैं जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रमुख है। सलोन कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने मिशन शक्ति जागरूकता के तहत सभी हेल्पलाइन नंबर के बारे में विधवा जानकारी देते हुए कहा कि आप सभी सजग एवं जागरूक बने।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम द्वारा महिलाओं से जुड़े कानून के बारे में जानकारी दी गई। वन स्टाफ केंद्र की काउंसलर श्रद्धा सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं वन स्टाफ केंद्र द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में विधिवत जानकारी दी गई।
बेटियों की देखभाल एवं उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने में मां की होती है अहम भूमिका - तहसीलदार
कार्यक्रम का संचालन बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन प्रभारी मीना मंच बेसिक शिक्षा एस.एस पाण्डेय द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं उसके महत्व तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में जानकारी देते हुए बालिकाओं के सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम में एएनएम अर्चना मिश्रा. सी एच ओ अनीता यादव सहित सभी आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कार्यक्रम में शामिल हुई। अंत में सभी के प्रति धन्यवाद एवं आभार अर्चना मिश्रा द्वारा व्यक्त किया गया।
रिपोर्ट भारती


