तेरहवीं पर डॉक्टर ने गरीबों को बांटा सामान, वृक्ष और बुजुर्गों को छड़ी दी
सागींपुर, प्रतापगढ़ ।। हिंदू समाज परंपराओं, मान्यताओं के सामाजिक ढांचे में पूरी तरह से जकड़ा हुआ है, जो आज के आधुनिक परिवेश में शायद उन परंपराओं की अहमियत कमजोर होती जा रही है । इन परंपराओं में मृत्युभोज उस परिवार के लिए दुख की घड़ी में एक आकस्मिक और अतिरिक्त आर्थिक भार है
हजारों सालों परंपरा को तोड़ते हुए नई परंपरा का किया शुभारंभ
प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर कोतवाली के ग्राम खजूरी सदर में एक नई सामाजिक परंपरा की शुरुआत हुई है, जहां मृत्यु भोज की पुरानी प्रथा को तोड़ते हुए जरूरतमंदों की मदद का रास्ता चुना गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉक्टर शुभकरन ने अपने पिता श्री धुन्नी सरोज की स्मृति में एक अनूठी पहल की।
उन्होंने परंपरागत तेरहवीं के बजाय एक मृत्यु भोज किसी भी परिवार का आकस्मिक अतिरिक्त आर्थिक भार - डॉक्टर शुभकरन
सभा का आयोजन किया, जिसमें गरीब परिवारों और जरूरतमंदों को विभिन्न सामग्री वितरित की गई। स्कूली बच्चों को बैग और शैक्षणिक सामग्री, लोगों को अंगवस्त्र, कंबल, गमछा और साड़ियां दी गईं। इसके साथ ही पर्यावरण की चिंता करते हुए वृक्षों का वितरण किया गया और बुजुर्गों को छड़ियां दी गईं।
रानीगंज विधायक डॉक्टर आरके वर्मा ने कहा कि ऐसे अवसर पर एक नई परंपरा का शुरूआत किया है वह परंपरा जिसे हम तेरहवीं का भोज कहते हैं आज एक दौर में बहुत सी ऐसी घटनाएं घटित होती है जहां पर आदमी परिवार का मुखिया जो कमाऊ है 20 से 45 साल का आदमी घर छोड़ जाता है उसके यहां का बचा हुआ खाद्य सामग्री जो उसके परिवार के लिए इतनी दुख में है बच्चे नाबालिक, अनाथ हो जाते हैं वह बचा हुआ खाद्य पदार्थ उनके लिए संजीवनी का काम करता है लेकिन फिर भी हम जाकर 13वीं भोज के नाम पर उसके घर का खाना खाकर हम चले आते हैं ,उसके प्रति हमारे मन में कोई संवेदना नहीं रहती ,ऐसे अवसरों पर 13वीं जैसी भोज परंपरा को समाप्त कर जरूरतमंदों का कोई कार्य हो ही नहीं सकता । इस अवसर पर डा वर्मा ने ने बताया कि डा शुभ करण जी का परिवार 2008 से ही जरूरत मन्दो की मदद करने में अग्रणी और अनुकरणीय भूमिका निभा रहा है ।
प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर कोतवाली के ग्राम खजूरी सदर में आयोजित इस कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। इनमें पूर्व आवास एवं गन्ना मंत्री तथा जगदीशपुर विधायक, वर्तमान प्रदेश मंत्री सुरेश पासी, विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना यादव, बाबागंज विधायक विनोद नागेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना यादव, बाबागंज विधायक विनोद सरोज और भाजपा जिला मंत्री अमेठी डवोकेट नीलम कोरी,रायबरेली के स्वास्थ्य विभाग के डीएस अस्थान एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।





