आजीविका मिशन में अति महत्वपूर्ण है, सी०एल०एफ०स्ट्रक्चर;-आचार्य, अनूप।


 

क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान रायबरेली पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत थीम सीएलएफ स्ट्रक्चर एंड मैनेजमेंट विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम के सत्रों का विधिवत समापन हुआ।

विकास खंड ऊंचाहार से ४३ महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य प्रतिभागियों द्वारा तीन दिन तक आवासीय प्रशिक्षण में संस्थान पर उपस्थित रहकर विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसमें वार्ताकार के रूप में लखनऊ मुख्यालय से नियुक्त जिला रिसोर्स पर्सन डॉक्टर कामिनी प्रिया द्विवेदी द्वारा विधिवत प्रशिक्षण दिया गया जिसमें विभिन्न नाटिकाएं, प्रतियोगिताएं, एवं गेम्स के द्वारा प्रतिभागियों का मोटिवेशन किया गया। था


 विकासखंड महाराजगंज से स्वयं सहायता समूह के 35 महिला सदस्यों द्वारा आवासीय प्रशिक्षण में संस्थान पर उपस्थित रहकर विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस सत्र में वार्ताकार के रूप में ब्लॉक रिसोर्स पर्सन द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। ग्रामीण क्षेत्र में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से पदाधिकारियों एवं जागरूक सदस्यों को चयनित कर ग्राम संगठन तैयार किया जाता है तथा इस ग्राम संगठन से चयन कर क्लस्टर तैयार किया जाता है जिसमें जागरूक महिला सदस्यों एवं पदाधिकारी को शामिल किया जाता है 

उनके प्रशिक्षण के उपरांत यह प्रशिक्षार्थी अपने नियत स्थान पर जाकर अपने अन्य सदस्यों को भी जागरूक करते हैं और अपने स्वयं सहायता समूह को मजबूती प्रदान करते हैं तथा ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यक्रम में शामिल होकर अपने परिवार एवं गांव को विकास के साथ जोड़ते हैं। आजीविका मिशन से जुड़ने वाले समस्त महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के होते हैं जिसमें अपने पूरे परिवार की जागरूकता एवं विकास की जिम्मेदारी इन्ही महिला समूह सदस्यों के कंधों पर होती है जिनको जागरूक करके विभिन्न तरह की थीम्स में शामिल करते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जाता है 

जैसे विद्युत सखी, कृषक सखी, आजीविका सखी, लखपति महिला सखी,पशु सखी,वी०़ओ०वी०के० और विभिन्न तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम जिनको अपना कर महिला स्वयं सहायता समूह पूर्णता लाभान्वित होते हैं। क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान रायबरेली पर इस वित्तीय वर्ष में अब तक 74 प्रशिक्षण सत्रों में 2286 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है यह प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत महिलाएं अपना स्वरोजगार अपना कर स्वावलंबन की भावनाओं के साथ स्वाभिमान से अपना जीवन गुजारती हैं इन प्रशिक्षण सत्रों का आज विधिवत समापन आचार्य क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान श्री अनूप कुमार के करकमलों द्वारा किया गया, जिसमें इस पर जोर दिया गया कि सफल स्वयं सहायता समूह के लिए सी एल एफ स्ट्रक्चर एवं मैनेजमेंट अति आवश्यक है।

 बिना इसके स्वयं सहायता समूह का ढांचा अच्छी तरह से कार्य नहीं कर सकता है। विकासखंड महाराजगंज के प्रशिक्षण सत्र के प्रभारी श्री पंकज कुमार प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी रहे, जिनके कुशल निर्देशन में सत्र संचालित हुआ तथा विकासखंड ऊंचाहार के सत्र प्रभारी के सत्र प्रभारी इंजीनियर एसएस राणा रहे। समापन पर श्री शैलेन्द्र सिंह वरिष्ठ प्रशिक्षक द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। तथा सभी को शुभकामनाओं सहित विदा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post