सलोन विधायक अशोक कुमार ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र एवं आवासीय पट्टा वितरित किया


 यूपी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर  सलोन तहसील में विकास उत्सव कार्यक्रम

रायबरेली, 26 मार्च ।।  यूपी सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन नीति के 8 वर्ष पूरे होने पर सलोन तहसील सभागार में विकास उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन जिसके मुख्य अतिथि सलोन विधानसभा के भाजपा के विधायक अशोक कुमार उपस्थित रहे । विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई  । 

 सलोन उप जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश गौतम ने विधायक को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया । आपको बता दे कि आज दिनांक 26 मार्च 2025 दिन बुधवार को रायबरेली जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सलोन तहसील सभागार में आयोजित विकास उत्सव कार्यक्रम में सलोन विधायक अशोक कुमार  के कर कमलों द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र एवं आवासीय पट्टा वितरित किया गया । 


विधायक ने कहा योगी के सरकार में सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे जनता लाभान्वित होती है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post