उप जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का फीता काटकर किया शुभारम्भ


 सलोन/ रायबरेली। विशेष संचारी रोग नियंत्रण / दस्तक अभियान का शुभारम्भ मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन में उप जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम ने फीता काटकर किया शुभारंभ । 


अधीक्षक डॉ. अमित सिंह  एवं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉक्टर शुभकरन ने गुलदस्ता देखकर स्वागत करते हुए 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम को आमंत्रित किया गया । एसडीएम ने कहा कि संचारी रोगों पर नियत्रंण सरकार की प्राथमिकता है | सरकार की सफल नीति के चलते ही जापानी इन्सिफेलाइटिस और एईएस में कमी आई है | संचारी रोगों के खात्मे के लिए जनभागीदारी बहुत जरूरी है | यदि लोग जागरूक हों और मच्छररोधी परिस्थितियां उत्पन्न न करें तो डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों को पनपने से रोका जा सकता है | 



 इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अमित सिंह ने बताया कि 1 से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 से 30 अप्रैल तक दस्त्क्क अभियान चलेगा |

 इसके तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुखार, इंफ़्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई), फाइलेरिया, काला जार, कुष्ठ रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों और कुपोषित बच्चों का नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित सम्पूर्ण विवरण ई–कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी

इसके साथ ही क्षेत्रवार घरों की सूची जहां मच्छरों का प्रजनन पाया गया है, इसका विवरण निर्धारित प्रपत्र पर भरकर संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराएंगी। 

स्वास्थ्य कार्यकर्ता माइक्रोप्लान के अनुसार कार्यक्षेत्र में आने वाले परिवारों के सभी सदस्यों का आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (आभा) सृजन भी अवश्य रूप से करेंगे और वह परिवार को आभा नंबर की उपयोगिता से अवगत कराएंगे।इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहें







Post a Comment

Previous Post Next Post