खालिसपुर / अमेठी। आज भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर जी की जयंती सद्भावना वाटिका पूरे धौकल खालिसपुर में बड़े हर्षोल्लास, उत्साह व उमंग के साथ मनाई गई। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही विविध कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया।इस मौके पर नीलम कोरी ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती इस बार 'हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान' थीम से मनाई जा रही है।
बाबा साहेब डॉ0 अम्बेडकर जातिवाद, संप्रदायवाद और भ्रष्टाचार जैसी कुरीतियों को विकास के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा मानते थे। बाबा साहेब शोषित, दलित, महिलाओं,पिछड़े व सर्वसमाज के उत्थान के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे। उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हम सभी चाहे जिस पद पर हो वहां पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
डीह रोखा मे 14 अप्रैल को देश के सर्वोच्च सम्मान "भारत रत्न" से सम्मानित, संविधान शिल्पी, आधुनिक भारत के रचनाकार, प्रसिद्ध भारतीय विधिवेत्तता, सामाजिक न्याय के प्रवल पक्ष धर, ओजस्वी लेखक, यशश्वी वक्ता, बीसवीं शताब्दी के श्रेष्ठ चिंतक और देश के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, सामाजिक न्याय का बिगुल बजाने वाले, नारी मुक्तिदाता, समता मूलक समाज की स्थापना करने वाले और युग पुरुष परम पूज्य डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर पर शत शत नमन बाबा साहब जी के जन्मोत्सव पर पत्रकार अनील गौतम , देवेंद्र भारती , भाजपा नेत्री एडवोकेट नीलम कोरी, एडवोकेट मोनू कोरी,सुशील कोरी, को बतौर गेस्ट के रूप में शिवम गौतम (कोटेदार) ने अपने आवास रोखा दुर्गापुर में बुलाकर सा सम्मानित किया ।




