किसानों से समय से की जाए गेहूं खरीद: एडीएम प्रशासन


 अपर जिलाधिकारी (प्रशा)ने बैठक कर जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

रायबरेली! रबी विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत जनपद में किसानों से की जा रही गेहूँ खरीद की अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) / जिला खरीद अधिकारी सिद्धार्थ द्वारा समीक्षा की गयी।

 बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/ जिला खरीद अधिकारी द्वारा किसानों से गेहूँ खरीद बढ़ाये जाने के दृष्टिगत दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

उन्होंने कहा कि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारित, कार्य योजना के अनुसार प्रत्येक दिवस सभी क्रय केन्द्रों पर गेहूँ खरीद सुनिश्चित करायें। निर्धारित क्रय लक्ष्य व साप्ताहिक लक्ष्य की प्राप्ति सभी केन्द्र प्रभारी प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करेंगे।

जनपद के किसी भी क्रय केन्द्र पर दैनिक खरीद शून्य नहीं होनी चाहिए। यह सभी अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराया जायेगा।


उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग के ए००डी०ओ०/ए०डी०सी०ओ० प्रतिदिन पी०सी०एफ० पी०सी० एवं यू०पी०एस०एस० के गेहूँ क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सभी केन्द्रों पर दैनिक खरीद हो रही है। यदि खरीद नहीं हो रही है, तो उस स्थिति में विभागीय उच्चाधिकारियों को वस्तुस्थिति से तुरन्त अवगत करायेंगे।

सहकारिता विभाग के ए०डी०ओ० ए०डी०सी०ओ० अपने क्षेत्र के अन्तर्गत ग्रामों में जाकर ग्राम प्रधानो से सम्पर्क / समन्वय स्थापित करते हुए गेहूँ खरीद योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करवाते हुए अधिक से अधिक किसानों को राजकीय केन्द्रों पर गेहूँ विक्रय हेतु प्रेरित करेंगे।

सभी मण्डी सचिव एवं मण्डी निरीक्षक मण्डी के सचल दल के प्रर्वतनीय कार्य सघन कराकर मण्डी परिक्षेत्र/परिसर में कार्यरत विभिन्न आढ़तियों, फ्लोर मिलों, बड़े रजिस्टर्ड गेहूँ व्यापारियों के अवैध गेहूँ-कय, भण्डारण एवं संचरण कार्य व इससे सम्बन्धित अभिलेखों का निरीक्षण कराकर नियमानुसार मण्डी शुल्क अधिरोपण की कार्यवाही की जाए। कृत कार्यवाही की सूचना प्रतिदिन उच्चाधिकारियों को प्रेषित करेंगे।


सभी एजेंसियों के जिला स्तरीय अधिकारी क्रय नीति में दिये गये निर्देशानुसार प्रतिदिन निर्धारित संख्या में क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे और उसकी रिपोर्ट मय फोटोग्राफ्स सहित उपलब्ध करायेंगे।


अपर जिला अधिकारी प्रशासन ने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता पर योजना किसानों से गेहूँ खरीद में लापरवाही / शिथिलता बरतने वाले केन्द्र प्रभारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुये उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी सुनिश्चित करायें।


सभी एजेंसियां उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुये किसानों से अधिक से अधिक गेहूँ खरीद करते हुये निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करेगी।


समीक्षा बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, जिला प्रबन्धक, पी०सी०एफ० पी०सी०यू० व यू०पी०एस०एस०, सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व सहकारिता विभाग के ए०डी०ओ० ए०डी०सी०ओ० रायबरेली द्वारा प्रतिभाग किया गया।

-

Post a Comment

Previous Post Next Post