बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मनाई गई जयंती जिलाधिकारी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित

रायबरेली,    संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की जयंती जनपद में मनाई गई। कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सभागार में आयोजित गोष्ठी में भीमराव अम्बेडकर के योगदान को याद किया गया एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती इस बार 'हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान' थीम से मनाई जा रही है। जिसके अंतर्गत जनपद में 15 दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 



उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ0 अम्बेडकर जातिवाद, संप्रदायवाद और भ्रष्टाचार जैसी कुरीतियों को विकास के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा मानते थे। बाबा साहेब शोषित, दलित, महिलाओं,पिछड़े व सर्वसमाज के उत्थान के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे। उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हम सभी चाहे जिस पद पर हो वहां पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

          इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार एवं कलेक्ट्रेट परिवार के सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post