पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के तहत छात्राओं को मिशन शक्ति, यातायात नियमों, साइबर अपराध आदि के संबन्ध में किया गया जागरूक ।

 


       गौरीगंज/ अमेठी!  पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज जनपद अमेठी में “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक द्वारा विद्यालय की छात्राओं व उपस्थित शिक्षकों को “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के तहत महिला शिक्षा, सुरक्षा, अधिकार व आत्मरक्षा पर विशेष जोर देकर जागरूक किया गया ।

 महिलायें आपात स्थिति में पुलिस आपातकालीन सेवा 112 पर फोन कर सकती हैं । छात्राओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन,181-महिला हेल्प लाइन,108-एम्बुलेंस सेवा,1076 –मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098-चाइल्ड लाइऩ आदि के बारे में जागरूक किया गया । 


साथ-साथ यातायात नियमों, ओवर स्पीड वाहन न चलाने, सीट बेल्ट लगाने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट लगाकर चलने आदि यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में जागरूक किया गया तथा विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध व उनसे बचने के उपाय जैसे साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन नं 1930 पर संपर्क करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें अथवा स्थानीय थाने पर सूचना दें ।


 जितनी जल्दी सूचना देंगे आपके धन को वापसी होने की संभावना उतनी अधिक रहती है । सिम ब्लाक/ संदेश प्राप्त होने पर दिये गये नम्बरों पर वार्तालाप न करें । किसी भी प्रकार के साइबर अपराध होने पर सोशल साइट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे- फोटो, मोबाइल नं0, आदि शेयर न करें ।


Post a Comment

Previous Post Next Post