रायबरेली! जिला सहकारी बैक लि०, रायबरेली मुख्यालय के सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अन्तर्गत दिनांक 01.04.2025 को आयोजित कार्यक्रम में मंयकेश्वर शरण सिंह स्वास्थ्य राज्यमंत्री, उ०प्र० सरकार, द्वारा तहसील तिलोई जनपद अमेठी के अन्तर्गत बैंक से सम्बद्ध बी-पैक्स के माध्यम से किसानों को दी जा रही सुविधायें केसीसी ऋण, खाद बीज एवं अन्य उर्वरक आदि की समीक्षा की और समितियों के माध्यम से अधिक से अधिक कृषक सदस्यों को लाभान्वित करें एवं सरकार द्वारा किसानों को सहकार से समृद्धि योजनान्तर्गत दी जा रही सुविधाओं के लाभ दिये जाने की चर्चा की गयी। बैठक में अदिति सिंह सदर विधायिका, अशोक कुमार विधायक सलोन, विवेक विक्रम सिंह, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लि०. रायबरेली द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सचिव/ मुख्य कार्यपालक अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा द्वारा बताया गया कि बैंक से सम्बद्ध समितियों के माध्यम से कृषक सदस्यों को रूपे केसीसी ऋण, कम ब्याज दर पर किसानों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है तथा सरकार द्वारा समितियों को निर्धारित लिमिट के अन्तर्गत किसानों को उर्वरक की उपलब्धता को बनाये रखने एवं किसानों को केसीस ऋण के अन्तर्गत, केसीसी मत्स्यपालन, केसीसी पशुपलन ऋण को दिये जाने का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में राघवेन्द्र प्रताप सिंह संचालक, जिला सहकारी बैक लि०, रायबरेली, विनोद सिंह इफको प्रबन्धक, रणन्जय सिंह वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक, श्याम लाल रत्नाकर शाखा प्रबन्धक, अजय तिवारी एवं राघवेन्द्र सिंह, आशुतोष कुमार बिष्ट, शिवम सिंह आदि मौजूद रहे।

