रायबरेली! शहर के राजकीय इंटर कालेज कालेज मैदान में शुक्रवार की शाम रायबरेली प्रदर्शनी एवं मेले का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे सबसे पहले मुख्य अतिथि का आयोजक राकेश गुप्ता ने साथियों के साथ फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया एवं मुख्य अतिथि दिनेश प्रताप सिंह मंत्री स्वतंत्र प्रभार को सह व्यवस्थापक आशीष पाठक ने टीका लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया उसके बाद फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया मंच का संचालन आशीष पाठक ने किया और पूरी प्रदर्शनी समिति के पदाधिकारियो ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर मंत्री जी को सम्मानित किया साथ में विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी जी का स्वागत सम्मान किया गया आयोजक राकेश गुप्ता व आशीष पाठक ने मुख्य अतिथि दिनेश प्रताप सिंह को बड़ी माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया।
आयोजनकर्ताओं की अनूठी पहल
रायबरेली प्रदर्शनी एवं मेले के आयोजनकर्ता राकेश गुप्ता ने बताया कि यह मेला जनपदवासियों के लिए मनोरंजन और खुशी का विशेष अवसर लेकर आया है। उन्होंने कहा, "हमने जनपद के लोगों को बड़े महानगरों जैसे झूले और सुविधाएं प्रदान करने की कोशिश की है।" मेले में सबसे बड़ा आकर्षण टोरा टोरा झूला है,जो पहली बार रायबरेली के लोगों को एक अलग ही आनंद अनुभव करने का अवसर देगा।
गृहणियों के लिए सौंदर्य प्रसाधन, परिधान, घरेलू सामान और बर्तन की दुकानों का भी आयोजन किया गया है,हो सस्ते और टिकाऊ है। इसके अलावा, बच्चों के लिए खिलौनों और खेलों की विशेष स्टॉल लगाई गई हैं। व्यंजनों के शौकीनों के लिए मेले में फास्ट फूड सेंटर और विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध हैं।
मेला क्षेत्र में सुरक्षा और समय-सारणी
रायबरेली प्रदर्शनी मेला प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहेगा। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया गया है।
मेला आयोजकों ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह भव्य मेला संभव हो रहा है।
प्रदर्शनी के आयोजक/संयोजक राकेश गुप्ता जी ने अबकी बार पूरी प्रदर्शनी को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया है। राकेश गुप्ता जी ने बताया की प्रदर्शनी में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पूरे प्रदर्शनी में 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं जिससे किसी को कोई भी प्रकार की असुविधा ना होने पाए वह हमारा पूरा प्रयास रहता है कि हर व्यक्ति जो की प्रदर्शनी में आता है वह खुशी मन से ही अपने घर को जाए वह प्रदर्शनी में पूरा मनोरंजन ले सके
इस मौके पर प्रमुख रूप से आशीष पाठक राजू भाई अरविंद श्रीवास्तव भाजपा नेता संतोष पांडे अतुल गुप्ता रमेश बहादुर सिंह किसान नेता केके गुप्ता चांद मोनू सिंह भदौरिया हरिओम सोनकर जीसी सिंह चौहान पुनीत इमरान सृष्टिआयुष अमरेश मौर्या संतोष गुप्ता हिमांशु बाजपेई विवेक मिश्रा सहित रायबरेली के सैकड़ो गणमान्य व्यक्ति सहित सैकड़ो साथी मौजूद रहे






