मिनी स्टेडियम सलोन में अमेठी सांसद की ओर से आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का एक दृश्य।


 सलोन/ रायबरेली। अमेठी सांसदीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मिनी स्टेडियम सलोन मे विकास क्षेत्र के सभी तेरह न्याय पंचायतो के 16 से 30 वर्ष के विजेता बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग कर प्रतियोगिता को सफल बनाया जो प्रतियोगिता संपन्न हुई उनमें बालिका खोखो के साथ 200, 400 ,800 मीटर की बालिका दौड़ 400,800 मीटर बालक दौड़ को खेल अनुदेशक अध्यक्ष सबीहुल हसन सुरेंद्र यादव अशफाक जहां कदीर अहमद , प्रवीण वर्मा, सुनील वर्मा ,पवन यादव, चांद बाबू, प्रदीप सिंह, वेदप्रकाश मोहम्मद मैसर, डॉ0 साधना शर्मा अध्यक्ष जू0 शिक्षक संघ कदीर अहमद और सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान आदि ने विशेष सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया ।सलोन ब्लॉक खेल संयोजक बीरू सिंह की सक्रियता से उनके सभीतेरह पंचायतों के संयोजको ने खेल को संपन्न कराने में बढ़-चढ़कर भाग लिया। 
नयाय पंचायत धरई के संयोजक बृजेश शुक्ला जी के साथ-साथ सतीश सिंह पूर्व प्रधान बगहा  संयोजक राम सजीवन और उनकी पूरी टीम ने  भागीदारी निभाई।

 800 मीटर बालक वर्ग में धरई के मोहित कुमार और 200 मीटर बालिका वर्ग में मोहनगंज की  शिखा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विकास क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। 

इससे पूर्व प्रथम दिवस के कार्यक्रम में  विधायक सलोन अशोक कुमार कोरी  ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह  वर्धन कर शासन की मनशा और युवाओं को आगे बढ़ने के साथ-साथ खेल के माध्यम से एकजुट होने का अहवान किया और सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post