रायबरेली पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा पुलिस ने हत्यारोपी को हत्या में प्रयुक्त हथियार एवं 150300 रुपए सहित किया गिरफ्तार


 पुलिस अधीक्षक  द्वारा खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 5000/- रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी 


खीरों/ रायबरेली ।। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 05 अक्टूबर 2023 को थाना खीरों व एसओजी टीम रायबरेली की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-433/2023 धारा-302(विवेचना के दौरान बढोत्तारी धारा-392,411 भादवि) बनाम अज्ञात से संबंधित विवेचनात्मक कार्यवाही के आधार पर प्रकाश मे आये अभियुक्त मोनू पुत्र राम कुमार पासी निवासी ढकवा का पुरवा थाना खीरों रायबरेली को थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठे वृहद ग्राम दुकनहा के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।

 अभियुक्त की निशानदेही पर घटना स्थल के कुछ दूरी पर पानी से भरे हुए गढ्ढे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद बांका, झाडियों से अभियुक्त के कपडे व 1,50,300/- बरामद किया गया है । अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है । 

मुकदमा उपरोक्त में सभी बिन्दुओं पर गहनतापूर्वक जांच/पूछताछ करते हुए विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गयी थी। विवेचना के दौरान भट्टठे पर ट्रैक्टर चलाने की नौकरी करने वाले व्यक्ति मोनू पुत्र रामकुमार पासी निवासी ढकवा थाना खीरों रायबरेली को बुलाकर पूछताछ की गयी तो उसके बयानों में भिन्नता पायी गयी।

 घटना में संदिग्ध पाये जाने पर हिरासत में लेकर गहनतापूर्क पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह भट्ठे पर ड्राइवर की नौकरी करता था तथा शाम को ट्राली में ईंट भरकर लखनऊ लेकर जाता था। उसको रुपयों की आवश्यकता थी तथा उसे इस बात की जानकारी रहती थी कि चौकीदार के कमरे की अलमारी में रुपये रखे रहते हैं तथा कमरे की चाभी बरामदे में खूंटी पर टंगी रहती है। 

दिनांक 01 अक्टूबर की शाम करीब 9 बजे वह ट्राली में ईंट भरकर चला था कि रास्ते में रोड पर स्थित ग्राम ढकवा में अपने घर के पास रोड पर ट्रैक्टर खड़ा करके वह वापस भट्ठे पर आया और भट्ठे से बांका लेकर भट्ठे पर सो रहे चौकीदार के सिर पर हमला करके उसकी हत्या कर दी तथा खूंटी पर टंगी चाभी से कमरे का ताला खोलकर अलमारी को तोडकर उसमें रखे रुपयों को निकाल लिया था। 

फिर कुछ दूरी पर एक पानी से भरे गड्ढे में बांका फेंक दिया तथा रुपयों के थैले व खून से सने अपने पहने हुए कपडों को धुलकर पडोस की झाडियो में छिपा दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल,अभियुक्त के कपड़े व 01,50,300 रुपये बरामद किये गये !

रिपोर्ट - अनिल गौतम 

Post a Comment

Previous Post Next Post