आकस्मिक दबिश के दौरान 55 लीटर व 350 कि0ग्रा0 लहन मौके पर किया नष्ट - रानी सागर
फुरसतगंज/ अमेठी।आबकारी आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत, जिलाधिकारी अमेठी व उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक व जिला आबकारी अधिकारी, अमेठी के पर्यवेक्षण में क्षेत्र-तिलोई के थाना - फुरसतगंज के अंतर्गत ग्राम- पनवारी,हथवा, ब्रम्हणी में आकस्मिक दबिश दी गयी।

दबिश के दौरान कुल 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, करीब 350 कि0ग्रा0 लहन मौके पर नष्ट किया गया l 03 अभियोग आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किया गया। साथ ही ग्राम वासियो को अवैध शराब पीने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए विभाग के टोल फ्री नम्बर अथवा संबंधित निरीक्षक के मोबाइल नम्बर पर अवैध शराब के निर्माण, बेचने व रोकथाम हेतु सूचना देने की अपील की गई।
रानी सागर आबकारी निरीक्षक व आबकारी स्टॉफ मनोज कुमार,सुबोध कुमार,कौशल सिंह,रवि प्रकाश गौतम,प्रधान आबकारी सिपाही/आबकारी सिपाही सम्मलित रहें l और
आबकारी दुकानों का निरीक्षण भी किया ।
रिपोर्ट - देवेन्द्र भारती