महराजगंज रायबरेली / दशहरे व नवरात्रि के अवकाश आरंभ की पूर्व संध्या पर कन्या- भोज तथा बुराई पर अच्छाई की विजय स्वरूप 'दशहरा' पर्व बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव सिंह तथा उप- प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव के द्वारा देवी मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ किया गया तत्पश्चात कन्या भोज का आयोजन किया गया साथ ही कन्याओं को उपहार भी दिया गया तथा विद्यालय के नौनिहालों को मिष्ठान भी वितरित किया गया
बच्चों के द्वारा मां दुर्गा की वेशभूषा में नौ रूपों को विभिन्न झांकियों के माध्यम से दर्शाया गया जो की बहुत ही मनमोहक लग रहा था, ऐसा प्रतीत हो रहा था कि साक्षात मां दुर्गा अपने नौ रूपों में विद्यमान हैं| तत्पश्चात रावण दहन राम के वनवासी वेश में बच्चे द्वारा किया गया |
राम,लक्ष्मण ,सीता तथा हनुमान के वनवासी वेश में बच्चे बहुत ही प्यारे लग रहे थे | बच्चों के द्वारा विभिन्न नाट्य कार्यक्रम भी किए गए और कार्यक्रम का समापन रावण दहन से हुआ| विद्यालय प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में बच्चों को दशहरा व विजयादशमी की जानकारी देते हुए कहा कि इसी दिन अन्याय पर न्याय की जीत, असत्य पर सत्य की विजय,और अनाचार पर सदाचार की जीत हुई थी अतः बुराई कितनी भी प्रबल क्यों ना हो जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है इसीलिए हमेशा हमें सत्य का मार्ग ही चुनना चाहिए साथ ही उन्होंने दशहरे पर्व की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी|
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक धीरेंद्र तिवारी, सुलेमान सिद्दीकी, भूपेंद्र शुक्ला, स्वप्निल शुक्ला, बीरेंद्र कुमार, छाया सिंह , स्वाति सिंह, मंजिली अवस्थी, श्रद्धा अवस्थी, एकता श्रीवास्तव आदि तथा छात्र प्रांशू , आयुष यादव, प्रभांशी ,अंसल, सार्थक आदित्य ,अनुराग आदि उपस्थित रहे|




