संपूर्ण समाधान दिवस में 29 शिकायती पत्र में तीन शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण


 महराजगंज/ रायबरेली।। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम राजित राम गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील सभागार में संपन्न हुआ जिसमें कुल 29 शिकायती पत्र आए जिनमें से तीन शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया।

 सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रही।

 बता दे की राजस्व विभाग से संबंधित 15 शिकायतें पुलिस से संबंधित 10 विकास से एक वहीं अन्य तीन शिकायतें आई जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया अन्य के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की नेतृत्व वाली टीम एसडीएम द्वारा गठित की गई हैं।


 वहीं शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बैंती के रहने वाले संदीप मिश्रा ने एसडीम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी जमीन खाता संख्या 00096 के गाटा संख्या 437 में संक्रमणीय भूमिधर सह खातेदार है,जबकि सरित कुमार व समित कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवास ग्राम बैंती के द्वारा भूमि पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया गया है, और खेत की सारी फसल काट कर अपने घर में रख लेते हैं।

 जब भी भुक्त भोगी अपने हिस्से की जमीन व अनाज मांगता है, तो प्रतिपक्षीगण गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हैं, मामले में एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया वहीं एसडीएम ने अधिकारियों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए कहीं भी किसी मामले में कोताही ना बरती जाए इस मौके पर बीडीओ वर्षा सिंह बीडीओ बछरावां एसबी सिंह सहित आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post