शिक्षा के अधिकार को लखनऊ पब्लिक स्कूल सरकार को दिखा रहा ठेंगा।


 रायबरेली ।।  शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 10% सीटों पर गरीब बच्चों का दाखिला न देने पर लखनऊ पब्लिक स्कूल की दोनों शाखाओ के प्रधानाचार्यो को नोटिस जारी की गई है । बीएसए ने तीन दिन के भीतर आरटीई के तहत आवंटित बच्चों का निशुल्क दाखिला कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे ,ऐसा न करने पर मान्यता निरस्त करने की चेतावनी भी दी थी, पर एलपीएस स्कूल की तरफ़ से अभी तक नोटिस का जवाब नहीं दिया गया है जिसके बाद बीएसए ने कठोर कार्रवाई ने निर्देश दिए हैं।


शासन के सख्त निर्देश हैं कि आरटीई के तहत आवंटित छात्रों का दाखिला न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाए जिसके तहत शहर के अहिया रायपुर और प्रगति पुरम स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल में आवंटित किए गए गरीब बच्चों का दाखिला नहीं किया गया है ,ऐसे में दाखिले के लिए बच्चे भटक रहे हैं बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने मामले में गंभीर रूप अपनाते हुए लखनऊ पब्लिक स्कूल की दोनों शाखों को नोटिस देकर तीन दिन में दाखिला की प्रक्रिया पूरी की रिपोर्ट तलब की थी, यही नही जवाब न आने पर मान्यता रदद् करने के भी निर्देश दिए गए थे पर समयावधि पूरी होने के बाद भी विद्यालय संचालक द्वारा अभी तक  कोई स्पस्टीकरण नहीं दिया गया है।


 बीएसए ने बताया कि आरटीई के तहत एलपीएस स्कूल में सभी आवंटित बच्चों का दाखिला नहीं लिया गया है इस कारण नोटिस जारी की गई है 3 दिन के बाद भी जवाब नही दिया गया है , जल्द ही मान्यता को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post