कार्यक्रम में ओम मानव उत्थान संस्थान की तरफ से रिया सोनी, शबाब अली आदि ने सुंदर प्रस्तुति देकर बापू को श्र्द्धांजलि दी वहीं दिव्यांग बच्चों का साथ देते हुए समेकित शिक्षा के प्रशिक्षक अभय प्रकाश श्रीवास्तव विद्यालय की प्रधानाध्यापक कल्पना त्रिपाठी सहायक अध्यापिका संगीता पाठक ने प्रेरणादायक भजन व गीत प्रस्तुत कर गांधी जी के सन्देश को बच्चों के मानस पटल तक पहुंचाया।
प्रधानाध्यापक कल्पना तिवारी ने कहा कि गीत संगीत के माध्यम से बच्चे बहुत जल्दी कठिन बातों को सीख लेते हैं। विशेष शिक्षक अभय प्रकाश श्रीवास्तव ने कि गांधी जी की बुनियादी शिक्षा और अहिंसा की ताकत पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बच्चों को सत्मार्ग पर चलने को प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक सन्ध्या शुक्ला (नोडल) रीमी अनवर ऋचा वर्मा तहसीन फात्मा इंद्र बहादुर अभिभावक रवि रत्नेश कुमार धर्मेंद्र कुमार धनराज सुनीता निर्मला उर्मिला विमला आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - राकेश मौर्य

