फुरसतगंज/ अमेठी।एफ डी डी आई फुर्सतगंज मे पंचम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की मुख्य अतिथि रेड टेप की डाइरेक्टर सुनंदा सिंह , विशेष अतिथि निर्भय कपूर नाइन के कंपनी के डाइरेक्टर , दीक्षांत समारोह मे कुल 70 छात्रों को डिग्री प्रदान की यह डिग्री फूटवीयर डिजाइन एवं फैशन डिजाइन के छात्रों को प्रदान की गई. इस समारोह मे गोल्ड मेडल बुरैर् हमदानी एवं सिल्वर मेडल नमन अग्रवाल को प्रदान किया गया।
दीक्षात भाषण मे सुनंदा सिंह ने कहा की भारत आने वाले वर्षो मे तीसरी बड़ी अर्थ व्यस्था होने वाली है आप जैसे युवा का रोल इसमे बहुत बड़ा होने वाला है, क्योकि आप ऐसे क्षेत्र मे है जो की रोजगार का एक बहुत ही बड़ा श्रोत हैं,
इस अवसर पर नलिन पांडेय सहायक प्रबंधक छात्र मामले एवं परीक्षा ने सबका हार्दिक आभार व्यक्त किया,
इस अवसर पर वरुण गुप्ता केंद्र प्रभारी, सुमित, प्रदीप जॉन,नीलम, मनोज विमल, ओ पी सिंह,संदीप गाँधी, अरविन्द,विष्णु सिंह , सीमांत शुक्ला, के के मिश्रा आदि सभी स्टॉफ मौजूद रहे।



