अंश सिंह को आर्म रेसलिंग के ओपन वर्ग में मिला प्रदेश में तृतीय स्थान

@sbnewsamethi 

सुलतानपुर। अवध पुलर क्लब तथा हिंद आर्म रैसलिंग क्लब लखनऊ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अवध अंडर 18 आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन जयप्रकाश नगर, आलमबाग,लखनऊ में हुआ।

 इस रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के 350 से अधिक प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता की ओपन वर्ग एबव 80 किलोग्राम में जनपद सुल्तानपुर के अंश सिंह पुत्र श्री अरविंद कुमार सिंह निवासी पयागीपुर सुल्तानपुर ने प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करके जनपद वासियों का मान बढ़ाया। 


अंश सिंह की इस सफलता पर डॉ पंकज सिंह, डॉ अजय सिंह, अंजना सिंह ,अरविंद कुमार  गिरीश नारायण मिश्र सभासद, डॉ अम्बरीष, भूपेंद्र कुमार आदि शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post