55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 250 कि0ग्रा0 लहन मौके पर किया नष्ट


 अमेठी! आबकारी आयुक्त महोदय के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत, जिलाधिकारी अमेठी  व उप आबकारी आयुक्त अयोध्या  प्रभार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक व जिला आबकारी अधिकारी, अमेठी  के पर्यवेक्षण में जनपद के मुंशीगंज   के अंतर्गत ग्राम- तिवारीपुर व सराय खेमा में आकस्मिक दबिश दी गयी। दबिश के दौरान कुल 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, करीब 250 कि0ग्रा0 लहन मौके पर नष्ट किया गया l

इस कार्यवाही में  04 अभियोग आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किया गया। साथ ही ग्राम वासियो को अवैध शराब पीने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए विभाग के  टोल फ्री नम्बर अथवा संबंधित निरीक्षक के मोबाइल नम्बर पर अवैध शराब के निर्माण, बेचने व रोकथाम हेतु  सूचना देने की अपील की गई। 

   सतीश चंद्र  दीक्षित आबकारी निरीक्षक  व  आबकारी स्टॉफ  राम नाथ मौर्या,  अभय प्रताप सिंह, प्रेम शंकर शर्मा, सर्वेश वर्मा,  ममता मिश्रा व  बृजेश चंद्र पांडेय  प्रधान आबकारी सिपाही व  आबकारी सिपाही सम्मलित रहें l
       साथ ही  आबकारी दुकान व  कबाड़ी  की दुकानों का निरीक्षण भी किया गया l

रिपोर्ट -भारती 

Post a Comment

Previous Post Next Post