होमगार्ड पर मारपीट कर पैसे छीनने का आरोप पीड़ित परिवार ने शिकायत कर पुलिस अधीक्षक से की न्याय की गुहार मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही गांव का मामला


 रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के रही गांव में दो पक्षों के मध्य हुए विवाद में समझौता होने के बाद डायल 112 की पीआरबी 1733 पर तैनात होमगार्ड पर नवबालिग युवकों की पिटाई कर उनसे पैसे छीनने का आरोप लगा है। जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक और ऑनलाइन पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई है। इस सम्बन्ध में होमगार्ड कमांडेंट बृजेश मिश्रा से बात करने पर होमगार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। 

एसपी को दी गई शिकायत में सुनीता पत्नी रंजीत निवासी राही ने बताया कि उनकी अपने भतीजे भूपेंद्र और तरुण से घर के सहन में शौचालय का टैंक बनाने को लेकर कहां सुनी हुई थी। जिसका बाद में सहन से टैंक हटा देने के बाद समझौता हो गया था। उसके बाद भी 6 नवंबर की रात लगभग 9:00 बजे डायल 112 की पीआरबी संख्या 1733 पीड़ित के घर पहुंच गई और बिना किसी कारण पीड़िता के पुत्र अमरेंद्र और भतीजे दीपेंद्र को गाड़ी में उठा ले गए। उसके बाद रास्ते में शारदा नहर पुल पर ले जाकर पीआरबी में तैनात होमगार्ड जितेंद्र जायसवाल ने दोनों लड़कों की पिटाई कर उन्हें वापस घर भेज दिया। इस दौरान पीड़िता ने उनके पुत्र की जेब में रखें ₹700 भी छीनने का आरोप होमगार्ड पर लगाया है। पीड़ित के अनुसार होमगार्ड ने लड़कों से गाली गलौज कर कहीं शिकायत करने पर फर्जी मुकदमा लगाकर जेल भेजने की भी धमकी दी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर इस संबंध में थानाध्यक्ष मिल एरिया से बात करने पर उन्होंने कहा कि अभी शिकायत उन तक नहीं पहुंची है। शिकायत मिलते ही जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट अनिल कुमार गौतम 

Post a Comment

Previous Post Next Post