दीपावली पर घर-घर पहुंच रहा दीदी स्मृति का स्नेह भरा उपहार


 अमेठी : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व अमेठी सांसद दीदी स्मृति इरानी जी का अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर हर त्योहार मनाने का प्रयास रहता है। अपनी अमेठी के हर घर-परिवार से वह अपना सीधा जुड़ाव रखना चाहती हैं। इस दीपावली भी उन्होंने अपनों के लिए उपहार व मिष्ठान भेजा है। जिसे पिछले कई दिनों से गांव-गांव, घर-घर वितरित किया जा रहा है। मंगलवार को संसदीय क्षेत्र के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उपहार व मिष्ठान का वितरण किया गया। मलिन बस्तियों में केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने जाकर सभी को दीदी स्मृति की ओर से भेजा गया मिष्ठान व उपहार के साथ साड़ी व कपड़ा भी मुहैया करवाया। 

केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया दीपावली का स्नेह भरा उपहार संसदीय क्षेत्र के लोगों के बीच दीदी की ओर से वितरित किया जा रहा है। पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ ही अधिवक्ताओं, पत्रकारों व अन्य सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों को उपहार मुहैया करवाया गया है। दीदी स्मृति ने अपने आईटी व सोशल मीडिया के साथियों के लिए दीपावली पर मोबाइल फोन भेजा था, जो साेमवार को सभी को मुहैया करवाया गया। इसके साथ ही संसदीय क्षेत्र के सभी नगर निकायों के अध्यक्ष व सभासदों को भी दीपावली का उपहार व मिष्ठान वितरित किया गया है।  

  रिपोर्ट - भारती 

Post a Comment

Previous Post Next Post