भारत संकल्प यात्रा न केवल एक भरोसा है, बल्कि वास्तविक सुधारों से भरी एक यात्रा है।
तिलोई /अमेठी। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश में सम्पूर्ण भारतवर्ष में चलायी जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा विधानसभा तिलोई मण्डल राजा फतेहपुर के शक्ति केंद्र जमुरवा ग्राम सभा में पहुँची, भाजपा जिला मंत्री नीलम भारती कोरी के नेतृत्व में संकल्प यात्रा की अगुवाई की गयी।
मुख्य अतिथि नीलम भारती कोरी ने बताया कि गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों और समाज के विभिन्न वर्गो को केन्द्र सरकार की नीतियों से अवगत कराना ही यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। स्वतन्त्रता के बाद लम्बे समय तक विकास का लाभ कुछ बड़े शहरों तक ही समिति था लेकिन मा. प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत व छोटे शहरों के विकास पर ध्यान केन्द्रित हुआ है इससे विकसित भारत की नींव मजबूत होगी।
भारती ने कहा कि अब सम्पूर्ण भारत में एक परिवर्तनकारी अभियान चल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा, आशा का एक जीवंत कारवां है यह सभी भारतीयों के घरों तक सशक्तिकरण और उज्जवल भविष्य को सुनीश्चित करती है। विकसित भारत संकल्प यात्रा न केवल एक भरोसा है, बल्कि वास्तविक सुधारों से भरी एक यात्रा है।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा सम्बन्धित योजनाओं के स्टॉलों को लगाया गया एवं इन स्टॉलों पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह गये पात्र लाभार्थियों का नामांकन किया गया तथा इस अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के दौरान डे नोडल अधिकारियों द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं जनसामान्य को पंचप्रण की शपथ दिलाई।
मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत सरकार के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों द्वारा प्राप्त होने वाले लाभ के बारे में अपने-अपने अनुभवों को बताया गया एवं इस अवसर पर एल0ई0डी0 वीडियो वैन के माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री जी का रिकॉर्ड किया गया संदेश जनसामान्य को दिखाया गया, जिसे 26 जनवरी, 2024 तक जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में एल0ई0डी0 वीडियो वैन के माध्यम से संचालित किया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम में विभिन्न विभागों क्रमशः राजस्व विभाग द्वारा भूमि विवाद से सम्बन्धित राजस्व चौपाल, पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, खादी ग्रामोेद्योग, जल जीवन मिशन, एन0आर0एल0एम0, बाल विकास, पेंशन, स्वास्थ्य विभाग सहित कई अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अद्यतन योजनाओं व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए अब तक संचालित योजनाओं से वंचित जनसामान्य के आवेदन कराते हुए उन्हें सम्बन्धित योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राम कृष्ण भारती ,जमुरवा ग्राम प्रधान विपुल सिंह बघेल, मण्डल अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र बहादुर सिंह, यु०मो०जि०उपा० रघुराज प्रताप सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख विजय प्रताप सिंह व बूथ अध्यक्ष, भारी जनसंख्या में जनमानस लोग उपास्थि रहे।
रिपोर्ट- राकेश कुमार मौर्य






