अमेठी। केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार/सांसद अमेठी स्मृति जुबिन इरानी ने तहसील मुसाफिरखाना अंतर्गत थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक का फीता काटकर उद्घाटन किया, तत्पश्चात भवन का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके पश्चात जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज के परिसर में सामाजिक अधिकारिता शिविर के माध्यम से दिव्यांग जनों हेतु भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत निशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर में प्रतिभाग कर जनपद के 529 दिव्यांग लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार के 1108 सहायक उपकरणों का वितरण किया।
इसमें कानपुर की संस्था एल्मिकों द्वारा 474 लाभार्थियों को 1053 उपकरण एवं दिव्यांगजन विभाग के 55 लाभार्थियों को 55 सहायक उपकरणों का वितरण किया। इसमें 394 ट्राई साइकिल, 131 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, 50 फोल्डिंग व्हीलचेयर, 03 सीपी चेयर, 338 बैसाखी, 69 वाकिंग स्टिक, 12 रोलेटर, 01 ब्रेलकिट, 19 सुग्मय केन, 18 कान की मशीन, 73 कृत्रिम अंग एवं कैलीपर्स उपकरण शामिल हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिव्यांगजनों हेतु न्याय पंचायत वार कैंप लगाने के दिए निर्देश।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि आज एल्मिको के सहयोग से जनपद में एक हजार से ज्यादा दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक उपकरण दिए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि देश में जो दिव्यांग चुनौतियों का सामना कर रहे हैं उन्हें सरकार द्वारा कृत्रिम अंग दिया जा रहा है
इस अवसर पर सांसद ने दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को न्याय पंचायत वार पूरे लोकसभा क्षेत्र में कैंप लगाने के निर्देश दिए जिससे मौके पर ही दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, पेंशन एवं अन्य समस्याओं का समाधान किया जा सके इसके साथ ही आयोजित होने वाले कैंपों में जन औषधि केंद्र के संचालकों को भी ले जाया जाए।
रिपोर्ट- भारती






