विकसित भारत संकल्प यात्रा" मोदी जी के विकास की 'गारंटी' की यात्रा है- नीलम भारती कोरी

     विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुई- नीलम भारती कोरी

फुरसतगंज/ अमेठी। विकसित भारत संकल्प यात्रा' के अंतर्गत जनपद अमेठी के विकासखंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत  महमदपुर व कोटवार मंऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री नीलम भारती कोरी ने सम्मिलित होकर उपस्थित लोगों से संवाद कर उन्हें डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक-कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया। 

तत्पश्चात गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार देकर गोदभराई की एवं उपस्थित नौनिहाल बच्चों को अन्नप्राशन कराया।इस अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के दौरान डे नोडल अधिकारियों द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं जनसामान्य को पंचप्रण की शपथ दिलाई। 

मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत सरकार के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों द्वारा प्राप्त होने वाले लाभ के बारे में अपने-अपने अनुभवों को बताया गया एवं इस अवसर पर एल0ई0डी0 वीडियो वैन के माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री जी का रिकॉर्ड किया गया संदेश जनसामान्य को दिखाया गया।


 उक्त कार्यक्रम में विभिन्न विभागों क्रमशः राजस्व विभाग द्वारा भूमि विवाद से सम्बन्धित राजस्व चौपाल, कृषि विभाग, जल जीवन मिशन, बाल विकास, पेंशन, स्वास्थ्य विभाग सहित कई अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अद्यतन योजनाओं व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए अब तक संचालित योजनाओं से वंचित जनसामान्य के आवेदन कराते हुए उन्हें सम्बन्धित योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, ग्राम प्रधान,भारी जनसंख्या में जनमानस लोग उपास्थि रहे।


रिपोर्ट- भारती

Post a Comment

Previous Post Next Post