जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का रायबरेली एक दिवसीय हुआ दौरा


             जल शक्ति मंत्री ने जनपद में विकास कार्यों को देखा

रायबरेली। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का जनपद में भ्रमण के दौरान जल शक्ति मंत्री ने ग्राम कृष्णापुरताला वि0खं0 सातंव में राजकीय नलकूप संख्या-62 आर0जी0 का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस नलकूप से लाभान्वित किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। 


उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं का जल से जल्द निस्तारण किया जाएगा। जल शक्ति मंत्री ने ग्राम पंचायत गेगांसो में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी शामिल हुए। यहां पर उन्होंने सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को प्रमाण पत्र दिया और उनसे उनके अनुभव साझा किये। ग्राम पंचायत गेगांसो में ही जल शक्ति मंत्री गेगांसो पेयजल परियोजना के निर्माण कार्य शिलायन्स कार्यक्रम में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस पेयजल परियोजना के बन जाने से आसपास के लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। 

साथ ही इस क्षेत्र का विकास भी होगा। जल शक्ति मंत्री ने इसके अतिरिक्त मार्ग में पढ़ने वाले विभागीय योजनाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया।


सरेनी शिवपुरी गंगा घाट में पानी टंकी के निर्माण हेतु भूमि पूजन भी किया इसके बाद मंत्री  ने विकसित भारत संकल्प भारत यात्रा हेतु फीता काट कर संचालन किया इस दौरान मंत्री  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यों की सराहना की है।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष बुद्धिलाल, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, जल जीवन मिशन एवं लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- भारती

Post a Comment

Previous Post Next Post