चार दिवसीय जनजागरण रथ यात्रा का भव्य किया स्वागत


रायबरेली। अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज पंजीकृत के तत्वाधान में चार दिवसीय जनजागरण रथ यात्रा का भव्य स्वागत समारोह सूर्या होटल शिविल लाइन में किया गया। 
रथ यात्रा का स्वागत रायबरेली जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  संजीव देववंशी एवं राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष माता प्रसाद देववंशी, प्रदेश महामंत्री डॉक्टर पारस देववंशी एवं अन्य पदाधिकारी ने सभा को संबोधित किया

। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक इंजीनियर टी एन गुप्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय गुप्ता, दिल्ली प्रभारी रविकांत पटवा, वैश्य एकता परिषद के जिला अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार गुप्ता , डॉक्टर संजय रस्तोगी, डॉक्टर अतुल अग्रवाल, प्रेमनाथ गुप्ता,  विजय रस्तोगी,  आर बी वैश्य एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- भारती

Post a Comment

Previous Post Next Post