मुख्यमंत्री द्वारा निजी नलकूप उपभोक्ता कृषकों को मुफ्त बिजली कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ।


  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के निजी नलकूप संयोजनों पर सिंचाई हेतु मुफ्त बिजली की सुविधा उपलब्ध।

अमेठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निजी नलकूप उपभोक्ता कृषकों को मुफ्त बिजली दिए जाने के संबंध में आयोजित संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से किया गया।

 जिसका सजीव प्रसारण जनपद के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज के सभागार में किया गया। इसी क्रम में योजनांतर्गत 01 अप्रैल 2023 से उत्तर प्रदेश के किसानों को सिंचाई हेतु नलकूपों के बिजली बिल पर शत प्रतिशत छूट देने की घोषणा  मुख्यमंत्री द्वारा की गई।

 इसमें जनपद के 9142 किसानों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता विद्युत ललित कृष्णा, समस्त अधिशासी अभियंता विद्युत, जनपद के किसान बन्धु व अन्य संबंधित मौजूद रहे।


रिपोर्ट- भारती



Post a Comment

Previous Post Next Post