अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद अमेठी में नियुक्त 02 महिला पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित ।


अमेठी। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में सराहनीय योगदान देने वाली महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया ।

  जनपद अमेठी के थाना जायस पर नियुक्त मुख्य महिला आरक्षी चेतना सिंह व थाना गौरीगंज पर नियुक्त महिला आरक्षी रविता यादव को मिशनशक्ति कार्यक्रम/ऑपरेशन जागृति में उनके सराहनीय योगदान के लिए महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ द्वारा सम्मान की घोषणा की गयी ।

 पुलिस कार्यालय सभागार गौरीगंज में क्षेत्राधिकारी गौरीगंज  मयंक द्विवेदी की अध्यक्षता में प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ शमानाज सिद्दीकी, मिशनशक्ति कार्यक्रम से संबंधित पुलिस कार्यालय में नियुक्त अन्य महिला पुलिस कर्मियों व सामाजिक कार्यकर्त्री  प्रियंका पाण्डेय पत्नी  सिद्धार्थ पाण्डेय निवासी नन्दौर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी व  सबीना पत्नी ईशा निवासी ग्राम तेन्दुआ थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी द्वारा उक्त कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण देखा व सुना गया ।

 कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण हेतु योगदान करने वाली समस्त महिला पुलिस कर्मियों व सामाजिक कार्यकर्त्रियों का उत्साहर्धन किया । 



Post a Comment

Previous Post Next Post