फुरसतगंज/ अमेठी।त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी अमेठी व पुलिस अधीक्षक अमेठी अनूप कुमार सिंह द्वारा थानाक्षेत्र फुरसतगंज अन्तर्गत तपेश्वरनाथ धाम मंदिर पर लगने वाले मेला का भ्रमण किया गया ।
ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधि0/कर्म0गण को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने के संबंध में आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये साथ-साथ मेला प्रबन्धन समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी तिलोई अजय कुमार सिंह व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।
रिपोर्ट- भारती

