दवाइयों से लेकर ग्लूकोज़ तक कोई कमी नही-डॉ अमल पटेल
सरेनी /रायबरेली !भयावह गर्मी होने से आये दिन लू से लेकर डायरिया तक लोगो को हो रहा है ऐसे में देहात क्षेत्र में इलाज में बड़ी परेशानिया आम जनता को झेलनी पड़ती है अगर आप झोला छाप डॉक्टरों के जाल में फंसे तो पैसे के साथ जान जोखिम में भी पड़ने की संभावना हो जाती है।
ऐसे में लोग अपने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरेनी में ही इलाज करवाना उचित समझ रहे है जिस कारण आज कल सीएचसी सरेनी में मरीजो का तांता लगा रहता है सही इलाज व मरीजो को अच्छे तरीके से संभालने की कला अधीक्षक डॉ अमल पटेल में है जितनी भी डॉ अमल पटेल की तारीफ की जाय वो कम है।
डॉ पटेल आज कल दिन रात मरीजो की सेवा कर रहे बहुत कम मामले जिले को रिफर किये जा रहे है,डॉ अमल पटेल की कार्य शैली की क्षेत्र में हमेशा चर्चा रहती है डॉ अमल पटेल ने एक साक्षात्कार में बताया कि हम तो सेवा के लिए ही यहाँ है चौबीस घंटे इलाज के लिए आम जनता के लिए उपलब्ध हूं।
डॉ पटेल ने बताया कि हमारे सीएचसी में पर्याप्त मात्रा में सभी प्रकार की मेडिसिन उपलब्ध है।मरीजो की सुविधा के लिए अतिरिक्त बेड भी तैयार किये गए है जिससे इलाज में किसी प्रकार की कोई असुविधा किसी मरीज को न हो।।
रिपोर्ट- भारती

