सरेनी सीएचसी अधीक्षक के जाने के बाद स्वास्थ केंद्र की स्वास्थ ब्यवस्था ध्वस्त।।

           मामूली तकलीफ में भी किया जा रहा रिफर

सरेनी/ रायबरेली! स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के अधीक्षक डॉ अमल पटेल को डी एम साहिबा ने सी एम ओ ऑफिस में संबद्ध कर दिया है मामला आयुष्मान कार्ड के बनाने की प्रगति में कमी बताई जा रही है।डॉ अमल पटेल के जाने के बाद सी एच सी सरेनी में स्वास्थ ब्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है 

डीएम साहिबा से ग्रामीणों की अपील डॉ अमल पटेल को करे बहाल।।


इस भीषण गर्मी के चलते स्वास्थ केंद्र में हीट से लेकर डायरिया तक के मरीजो का तांता लगा रहता है डॉ अमल पटेल के चौबीसों घंटे सेवा की वजह से मरीजो को पूर्ण राहत मिल जाती थी किसी भी पेशेंट को इधर उधर भागने की कभी जरूरत महसूस नही हुई आज दो दिनों से स्वास्थ केंद्र के हालात बहुत ही खराब हो गये है हल्की तकलीफ में भी यहाँ रिफर को प्राथमिकता दी जा रही है मजबूरी में लोग अब इधर उधर इलाज करवाने को मजबूर हो रहे है 

आकस्मिक चिकित्सा ब्यवस्था पूर्णतह बन्दग्रा मीणों में ब्यापक रोष।।

डॉ अमल पटेल को हटाए जाने पर सरेनी क्षेत्र के तमाम लोगो में रोष है उनका कहना है कि डॉ पटेल द्वारा अच्छा इलाज मिल जाता था अब लग रहा है कि हम लोग कहा जायेगे सितलखेड़ा के करन सिंह उसरू के मानू बाजपेयी रमईपुर कला के प्रधान सुशील सिंह रानीखेड़ा प्रधान दयाराम पाल ने कहा कि डॉ अमल पटेल को असमय सरेनी सीएचसी से हटा दिया गया है गर्मी का सीजन है ऐसे में समय से इलाज न मिल पाने से तमाम तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ रही है नीबी की अंजली पाण्डेय मेनिका गुप्ता प्रिया पाण्डेय साक्षी देवी ने जिलाधिकारी महोदया से अपील की है कि सरेनी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की स्वास्थ ब्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनी रहने के लिए डॉ अमल पटेल को वापस कार्यभार देने की कृपा करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post