पुण्य और पुनीत कार्य है,पौध रोपण और उनका संरक्षण:---सांसद जितेन्द्र दोहरे

 इटावा।सद्गुरु कबीर वीरांगना झलकारी बाई शिक्षण संस्थान सुजनीपुर कानपुर देहात के प्रांगण एवं परिसर लोकसभा क्षेत्र इटावा से नवनिर्वाचित  सांसद  जितेन्द्र दोहरे द्वारा लगभग लगभग ढाई सौ समाजसेवकों के साथ पौध रोपण किया गया।

         सांसद के स्वेच्छा से संस्थान प्रांगण में पौधारोपण की सूचना पर संस्थान स्टाफ में स्फूर्ति आ गयी और चंद घंटों में ही सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो गयीं। स्मरण रहे कि इस संस्थान के संरक्षक राधे श्याम कोरी (पूर्व सांसद, पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा, क्षेत्र में निकट शिक्षण संस्था न होने के कारण बनवाया गया था।नव निर्वाचित  सांसद के प्रांगण में पहुंचने पर फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया, इसके पश्चात संरक्षक के ज्येष्ठ पुत्र स्व० राकेश कुमार सदस्य जिला पंचायत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा पूर्व सांसद  राधे श्याम कोरी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।


सांसद ने कहाँ कि विद्यालय के संरक्षक जो कि ग्राम प्रधान से लेकर लोक सभा सदस्य तक हर पद पर निर्वाचित हुए और प्रदेश में एवं क्षेत्र में उनकी अमिट छवि एवं नाम है और उनके परिश्रम, समाजसेवा एवं क्षेत्रीय विकास को सदैव स्मरण रखा जाएगा। 

इसके बाद पौधरोपण कर उनके संरक्षण पर विशेष जोर दिया। उनके साथ पधारे पूरे कार्यक्रम के सूत्रधार शिक्षक मान सिंह जी यादव ने संरक्षक राधे श्याम कोरी के कर्मठता और संघर्ष भरे जीवन एवं उनकी कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए जानकारी साझा की।

 इस अवसर पर चन्द्र शेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर से पहुंचे वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ०शंकर सिंह एवं डॉ०राम प्रकाश जी द्वारा वृहद वृक्षारोपणप एवं पर्यावरण संरक्षण और उसकी महत्ता पर विशेष जोर देकर लोगों को जागरूक किया। प्रगति शील कृषक रामचंद्र नटपुरवा एवं रामनरेश ग्राम प्रधान द्वारा सांसद को माल्यार्पण कर पौधरोपण एवं ग्रामीण विकास हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अपनी ग्राम सभा के विकास का संकल्प लिया।


पाल समाज के उदिश युवक छोटे लल्ला बघेल द्वारा अपने समस्त युवा साथियों के साथ नव सांसद का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।ब्लाक विकास समिति अध्यक्ष रामजीवन कोरी (संरक्षक के नाती)द्वारा सांसद का जोरदार स्वागत करते हुए इस संस्थान के पोषण हेतु विशेष आग्रह किया।

अंत में संरक्षक के सुपुत्र अनूप कोरी द्वारा रोपित पौधों का संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर देकर क्षेत्र के वासियों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य का समावेश रखते हुए द्वेष भाव भूलकर उन्नति के मार्ग पर चलने हेतु अपील करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर वन विभाग के क्षेत्रीय वनाधिकारी द्वारा अपनी टीम सहित उपस्थित रहकर वृहद वृक्षारोपणप कराया। पूरे कार्यक्रम में क्षेत्रीय संवाददाता उपस्थित रहकर सूचनाएं संकलित करते रहे।
रिपोर्ट- देवेन्द्र कोरी
 

Post a Comment

Previous Post Next Post