डीएम ने जनपद की रैंकिंग ठीक न होने पर अधिकारियों को लगाई फटकार


 

             रैंकिंग में प्रगति लाने के लिए दिए निर्देश

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बचत भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। समीक्षा का उद्देश्य विभागों द्वारा संचालित सेवाओं, योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति जाना था। उन्होंने बारी-बारी से सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

 उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि कार्य को समय से पूरा किया जाए। साथ ही कहा कि कार्य गुणवत्ता परक होने चाहिए। जिलाधिकारी ने डैशबोर्ड में जनपद की रैंकिंग ठीक नहीं होने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी अधिकारी अपने कार्यों में उदासीनता दिखा रहे हैं पर विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

 इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी कहा कि जो भी विकास कार्य कराये जा रहे है उनकी फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय अधिकारी आईजीआरएस पोर्टल पर मिल रही शिकायतों का समय पर निस्तारण भी कराते रहे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अमृता सिंह, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार सहित अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी व कार्यदायी संस्थानों के कर्मचारी उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post