सलोन (रायबरेली) नगर के सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें विजयी प्रभागियों को पुरस्कृतकिया गया।
विद्यालय के सभागर में किशोर छात्र -छात्राओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई और वह अपने को कैसे स्वस्थ रखें इसके उपाय बताए गए इसके साथ ही छात्र-छात्राओं की हिमोग्लोबिन की जांच की गई ।उसके बाद निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता , मेंहदी प्रतियोगिता और कला प्रतियोगिता आयोजित हुई।
निबंध प्रतियोगिता में शिफा बानो पथम, प्रतिज्ञा यादव द्वितीय और स्वाति जायसवाल तृतीय स्थान पर रही।
रंगोली प्रतियोगिता में सुहानी त्रिपाठी, अंशिका, सारिका निर्मल, सलोनी, सुनैना की टीम प्रथम स्थान, खुशबू, संजना, सोनम, वन्दना, लक्ष्मी की टीम दुतीय स्थान पर रही।
महिमा, गरिमा, प्रियांशी, सपना, शिवानी की टीम तीसरे स्थान पर रही। मेहंदी प्रतियोगिता में शिल्पा प्रथम, निधि शर्मा दूसरे, आकांक्षा तीसरे स्थान पर रहीं।
कला प्रतियोगिता में प्रियांशू प्रथम, सत्यम मौर्य दूसरे स्थान पर और नैतिक तीसरे स्थान पर रहें। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार भारती ने सभी किशोर छात्र छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी दी ।
विजयी प्रतिभागियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉक्टर अमित सिंह ने शील्ड और मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉक्टर शुभकरन ,डॉक्टर रिजवान खान ,डॉ आलोक सिंह, डॉ रोली तरसोलिया, डॉ पुनीता शुक्ला, नेत्र परीक्षण अधिकारी देवेंद्र भारती, लैबटेक्नीशियन आशीष मिश्रा ,दीपक मौजूद रहे। विद्यालय के शिक्षक उमेश प्रताप सिंह, दिवाकर पांडेय ,मोनिका दीक्षित, छाया वैश्य ,प्रिया शुक्ला ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
रिपोर्ट- देवेन्द्र कोरी







