इस कार्यक्रम में बच्चों को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई उन्हें बताया गया की 10 साल की उम्र से किशोरावस्था की शुरुआत होती है तथा 19 साल तक रहती है किशोरावस्था में होने वाले प्रमुख लक्षण लंबाई में वृद्धि स्वर परिवर्तन श्वेत एवं तेल ग्रंथियां का क्रियाशीलता में वृद्धि और जनन अंगों का विकास होता है ।
पोषण सलाह मानसिक स्वास्थ्य गैर संचारी रोग माहवारी एचआईवी के बारे में जानकारी दी गई इन सारे विषयों को बच्चों द्वारा तथा विद्यालय के समस्त अध्यापकों द्वारा ध्यान से सुना गया इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा स्लोगन प्रतियोगिता वाद - विवाद प्रतियोगिताओं में भाग लिया प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों को किशोरावस्था की महत्व के बारे में जानकारी दी ।
डॉक्टर ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी ने नशा के बारे में बच्चों को जानकारी दी की किशोरावस्था में किशोर दोस्तों की दबाव में नशे की लत में आ जाते हैं इसके कारण उनके करियर भी प्रभावित होता है तथा पोषण के बारे में सलाह दी डॉ ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, विजय कुमार राय, ममता श्रीवास्तव द्वारा बच्चों को क्विज प्रतियोगिता में सवाल भी पूछे गए जिनके बच्चों ने बड़ी सरलता से जवाब दिया इस कार्यक्रम में तारा सर तथा समस्त अध्यापकों द्वारा पूरा सहयोग किया गया ।
स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता प्रथम पुरस्कार संज्ञा पटेल, दूसरा रोहित, तीसरा पुरस्कार आराधना वाद,विवाद प्रतियोगिता के विजेता प्रथम गजेंद्र, दूसरा पुरस्कार सुहानी ,तीसरा पुरस्कार अरुण को दिया गया ।
क्विज प्रतियोगिता के विजेता प्रथम प्रिंस सोनकर द्वितीय मानसी सिंह ,तीसरा पुरस्कार हमजा अख्तर अंसारी को दिया गया वैदिक इंटर कॉलेज की छात्र एवं छात्राओं द्वारा तीनों प्रतियोगिता में बढ़कर प्रतिभा किया गया तीनों प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सर द्वारा स्वास्थ्य विभाग के किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम को सफल आयोजन पर बहुत-बहुत बधाई दी तथा इस कार्यक्रम के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया गया और बताया गया इस तरह की कार्यक्रम विद्यालय में और किए जाने की आवश्यकता है जिससे बच्चों का मनोबल और बढ़ सके बच्चों को एवं समस्त अध्यापक सर को सूक्ष्म जलपान भी कराया गया


