8 नवम्बर को छठ पूजा पर्व पर जनपद में स्थानीय अवकाश घोषित : डीएम


 09 नवम्बर को शासकीय कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भांति रहेंगे खुले : डीएम


रायबरेली जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर ने मैनुअल ऑफ गवर्नमेन्ट आर्डस (संशोधित) 1981 संस्करण पैरा-247 (सी) की व्यवस्था अंतर्गत जिलाधिकारी अपने स्तर से 03 स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं, के अनुसार 08 नवम्बर 2024 (दिन शुकवार) को छठ पूजा पर्व के उपलक्ष मे जनपद रायबरेली में स्थानीय अवकाश रहेगा।
        जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर ने यह भी बताया है कि शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त 01 नवम्बर 2024 (दिन शुकवार) को सार्वजनिक अवकाश निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन घोषित किया गया है। दीपावली के सार्वजनिक अवकाश  01 नवम्बर 2024 को इस शर्त के अधीन घोषित किया जाता है कि  09 नवम्बर 2024 (दिन शनिवार) को शासकीय कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेगें।


रिपोर्ट -भारती 

Post a Comment

Previous Post Next Post