जिला कारागार में बन्दियों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित हुआ जागरुकता शिविर


  रायबरेली। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली तरुण सक्सेना के दिशा-निर्देशन में अनुपम शौर्य अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा जिला कारागार, रायबरेली का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज/सचिव द्वारा जिला कारागार की पुरुष बैरक व महिला बैरक, पाकशाला व लीगल ऐड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया।

 सचिव द्वारा बन्दियों से पूछा गया कि उनके पास अधिवक्ता है अथवा नहीं तथा ऐसा कोई बन्दी तो नहीं है जिसकी जमानत न्यायालय से होने के बाद भी जमानतदार न दाखिल होने के कारण रिहाई नहीं हो सकी हो।


 सचिव द्वारा बदलते मौसम को दृष्टिगत रखते हुए बन्दियों की अधिक देखभाल किये जाने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के पश्चात महिला बन्दियों को विधिक रुप से जागरुक करने हेतु विधिक जागरुकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

 इस कार्यक्रम में उपस्थित महिला बन्दियों को उनके विधिक अधिकार बताये गये तथा यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जेल में स्थित लीगल ऐड क्लीनिक के माध्यम से मदद ले सकते है। दौरान निरीक्षण जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह, जेलर हिमाशुँ रौतेला, डिप्टी जेलर सुमैया परवीन, डिप्टी जेलर धर्मपाल सिंह, अंकित गौतम, डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल जय सिंह यादव उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post