रायबरेली । सदर विधान सभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन राही ब्लाक स्थित कलसहा गांव के मंगलम गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता योगेश्वर पटेल एवं संचालन जिला महामंत्री अरशद खान ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुए सदर विधान सभा क्षेत्र प्रभारी एवं सपा के जिला उपाध्यक्ष नीलेश यादव ने कहा कि सपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लक्ष्य हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर पूरा करना हैै
जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में छूट गया है, उन्हें जोड़ने का काम दिसम्बर तक पूरा करना है। इस समय किसानों की रबी की बुवाई का समय है, डी.ए.पी. खाद सरकार उपलब्ध नहीं करा पा रही है, जिससे किसान परेशान है। पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी यादव ने कहा कि पिछले चुनाव में जो खामियाँ रह गयी हैं, उनसे सबक लेने की आवश्यकता है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए अभी से तैयारी करने की आवश्यकता है। सपा के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने कहा कि जिले की कानूनी व्यवस्था बद् से बद्तर हो गयी है, अपराधों पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी हसीन अहमद ने कहा कि भाजपा समाज में नफरत फैला रही है हमें इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यकर्ता सम्मेलन को अरविन्द यादव, भारत लाल, अजय यादव ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य देशराज यादव, आलोक यादव, सुरेश यादव, चेतन यादव, अनुज यादव आदि लोगों ने सम्बोधित किया।

