राजीव गाँधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों को बड़ौदा अचिवर्स अवार्ड


बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवार्ड में सर्वांगीड़ प्रदर्शन हेतु नकद पुरस्कार विजेता- सोमिल श्रीवास्तव, पेट्रोलियम अभियांत्रिकी

@SBMewsAmethi
जायस/अमेठी! संस्थान में दीक्षांत समारोह के पश्चात, बैंक ऑफ बडौदा द्वारा संस्थान के उपाधि प्राप्त तीन छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2023-24 को बड़ौदा एचीवर पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। 


बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक प्रदर्शन हेतु नकद पुरस्कार विजेता-  उत्कर्ष शुक्ला, पेट्रोलियम अभियांत्रिकी

उत्कर्ष शुक्ला को अकादमिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु, सौमिल श्रीवास्तव को सर्वांगीण क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एवं गिरीश अग्रवाल को खेल-कूद में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु पुरुस्कृत किया गया । यह पुरुस्कार बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री संजय कुमार के कर कमलों द्वारा छात्रों को प्रदान किया गया। 


बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवार्ड के खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु नकद पुरस्कार विजेता- गिरीश अग्रवाल, रासायनिक अभियांत्रिकी

 इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा, आरजीआईपीटी शाखा के कार्मिक, अधिष्ठाता-छात्र मामले, आरजीआईपीटी तथा कुलसचिव-आरजीआईपीटी की मौजूदगी ने छात्रों को अति उत्साहित किया।

रिपोर्ट- भारती 

Post a Comment

Previous Post Next Post