संत कबीर सद्भावना वीवर्स ट्रस्ट अमेठी की तरफ नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

जगरानी आई केयर सेंटर के सौजन्य से लगातार हो रहा है आयोजित


शिविर में 86 नेत्र रोगियों का पंजीयन, 12 रोगी मोतियाबिंद के 2 रोगी नासूर के 4 रोगी नाखूना के और 28 रोगी नेत्र रोग से संबंधित सामान्य बीमारियों एवं मौसमी बीमारी से संबंधित पाए गए

खालिसपुर / अमेठी ।। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले और जरूरतमंदों को समय-समय पर सुविधा पहुंचाने वाले संत कबीर सद्भावना दिवस ट्रस्ट लगातार ऐसे कार्यों को संपादित करता है जिससे ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं सभी को सुचारू रूप से मिल सके ऐसे ही कार्य को लेकर आज जगरानी आई केयर के सौजन्य से जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया जिसमें  86 नेत्र रोगियों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 12 रोगी मोतियाबिंद के 2 रोगी नासूर के 4 रोगी नाखूना के और 28 रोगी नेत्र रोग से संबंधित सामान्य बीमारियों एवं मौसमी बीमारी से संबंधित पाए गए। नेत्र शिविर में डॉ देवेंद्र भारती नेत्र परीक्षण अधिकारी  द्वारा रोगियों की जांच की गई और परामर्श दिया गया और नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गई ।


जांच के दौरान जिन्हें मोतियाबिंद एवं अन्य जैसी समस्याएं थी उन्हें रायबरेली नेत्र चिकित्सालय भेजा गया ।  अस्पताल में मौजूद डॉक्टर अनुज सिंह कुशवाहा नेत्र सर्जन के द्वारा सभी का सफल ऑपरेशन किया गया । 

नेत्र शिविर में अमेठी  भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट नीलम कोरी ने बताया कि नेत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए हमें इनकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और समय-समय पर जांच करवाते रहना चाहिए। 

दिन-प्रतिदिन नेत्रों से संबंधित कई बीमारियां उत्पन्न हो रही है, लेकिन लोग अपने कामकाज में इस प्रकार डूबे हुए हैं कि इसकी ओर कोई विशेष ध्यान नहीं देते है। जिससे नेत्र रोग बढ़ता जा रहा है और लोग अंधेपन का शिकार बन जाते हैं। यदि समय पर उपचार किया जाए तो अंधेपन से बचा जा सकता है। इसलिए नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया है। जिसमें आसपास के लोगों ने नेत्र जांच कराया है।इस दौरान कबीर सद्भावना वीवर्स ट्रस्ट अध्यक्ष दशावती कोरी, राम नाथ ,राकेश मौर्य, अमर सिंह, राम बहादुर कोरी एवं ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

15 व 22 दिसंबर 2024 को  जगरानी आई केयर सेंटर हवाई अड्डा चौरहा नहर कोठी अमेठी में आंखों की बीमारी के लिए एक बार फिर जांच शिविर का आयोजन किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post